पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने साल 2025 के लिए लोकल बैंक ऑफिसर (Local Bank Officer – LBO) के 750 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। यह भर्ती Junior Management Grade Scale-I (JMGS-I) के तहत आयोजित की जा रही है। बैंकिंग क्षेत्र में अवसर तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती सुनहरा मौका है, खासकर उन युवाओं के लिए जिनके पास किसी राष्ट्रीयकृत या ग्रामीण बैंक में कार्य का अनुभव है और अपने राज्य की स्थानीय भाषा पर अच्छी पकड़ रखते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 1 दिसंबर 2025 तक चलेगी। बैंक द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में होने की संभावना है। यह भर्ती PNB के मानव संसाधन विभाग द्वारा नई दिल्ली मुख्यालय से जारी की गई है।
PNB Local Bank Officer Recruitment 2025: मुख्य विवरण
| विशेष विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन का नाम | पंजाब नेशनल बैंक (PNB) |
| पद का नाम | लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) |
| विज्ञापन संख्या | LBO/03.11.2025 |
| कुल पद | 750 |
| ग्रेड/स्केल | JMGS-I |
| वेतनमान | ₹48,480 – ₹85,920 + भत्ते |
| नौकरी का स्थान | पूरे भारत के विभिन्न राज्यों में |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | pnb.bank.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 3 नवंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 1 दिसंबर 2025 (बढ़ाई गई)
- ऑनलाइन परीक्षा: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026 (संभावित)
आवेदन शुल्क
- SC / ST / PwBD: ₹59
- अन्य सभी श्रेणियाँ: ₹1180
कुल पद और योग्यता
| पद का नाम | कुल रिक्तियां | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|---|
| लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) | 750 | ग्रेजुएट + 1 वर्ष का अनुभव |
आयु सीमा
- उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए (1 जुलाई 2025 के अनुसार)।
- जन्म तिथि 02.07.1995 से 01.07.2005 के बीच होनी चाहिए।
आरक्षण के अनुसार आयु में छूट:
- SC / ST: 5 वर्ष
- OBC (NCL): 3 वर्ष
- PwBD: 10 वर्ष
- एक्स–सर्विसमैन: 5 वर्ष
- 1984 दंगों से प्रभावित: 5 वर्ष
चयन प्रक्रिया
PNB LBO भर्ती में चयन चार चरणों में किया जाएगा:
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ जांच
- भाषा दक्षता परीक्षा (यदि लागू हो)
- व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview)
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
उम्मीदवार केवल PNB की आधिकारिक वेबसाइट के Recruitment/Career सेक्शन के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए—
- अपना फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान और हैंडरिटन डिक्लेरेशन स्कैन कर अपलोड करें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाणपत्र और श्रेणी संबंधी दस्तावेज तैयार रखें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से करें।
- ईमेल और मोबाइल नंबर पूरे भर्ती प्रोसेस के दौरान सक्रिय रखें।
PNB Local Bank Officer Recruitment 2025 Important Links
| Description | Link |
|---|---|
| Apply Last Date Extended | Notice |
| PNB Local Bank Officer Recruitment 2025 Official Notification PDF | Notification |
| PNB Local Bank Officer Recruitment 2025 Apply Online | Apply Online |
| PNB Official Website | PNB Bank |