Fatehabad Roadways Apprentice Vacancy 2026: 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिना फीस होगी भर्ती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Fatehabad Roadways Apprentice Vacancy 2026: हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के अंतर्गत फतेहाबाद रोडवेज डिपो में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो 10वीं पास हैं और आईटीआई (ITI) कर चुके हैं तथा सरकारी विभाग में प्रशिक्षण के साथ करियर बनाना चाहते हैं।

Fatehabad Roadways Apprentice Vacancy 2026 के अंतर्गत कुल 31 पदों पर अलग-अलग ट्रेड में अप्रेंटिस की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी 2026 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 रखी गई है।

भर्ती की मुख्य जानकारी

फतेहाबाद रोडवेज अप्रेंटिस भर्ती 2026 पूरी तरह निशुल्क है। यानी किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • नोटिफिकेशन जारी: 17 जनवरी 2026
  • आवेदन शुरू: 19 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026
  • दस्तावेज़ सत्यापन (DV): 02 से 03 फरवरी 2026

पदों का विवरण (Trade Wise Vacancy)

इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी ट्रेड में अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे:

ट्रेड का नामपदों की संख्या
डीजल मैकेनिक12
इलेक्ट्रीशियन10
कारपेंटर02
पेंटर01
टर्नर04
अपहोल्स्टर02
कुल पद31

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास निम्न योग्यता होना अनिवार्य है:

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
  • संबंधित ट्रेड में ITI पास प्रमाण पत्र

केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जिन्होंने उसी ट्रेड से ITI की हो जिस पद के लिए वे आवेदन कर रहे हैं।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 14 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

फतेहाबाद रोडवेज अप्रेंटिस भर्ती में चयन प्रक्रिया बहुत सरल रखी गई है:

  • कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)

यानि उम्मीदवारों का चयन सीधे उनकी योग्यता और दस्तावेज़ों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त है:

  • जनरल / OBC – ₹0
  • SC / ST – ₹0
  • PH / PWD – ₹0

आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवार को निर्धारित आवेदन फॉर्म को सही तरीके से भरना होगा।
  • सभी जरूरी दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, फोटो आदि संलग्न करने होंगे।
  • आवेदन अंतिम तिथि से पहले संबंधित पते पर जमा करना होगा।
  • आवेदन करने के बाद DV तिथि पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना जरूरी होगा।

Important Links

Apply OnlineClick Here
Notification PDFClick Here
Official WebsiteClick Here

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram