Free Washing Machine Scheme 2026: देश की महिलाओं को घरेलू कामकाज में राहत देने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से फ्री वाशिंग मशीन योजना शुरू किए जाने की खबर सामने आई है। इस योजना के तहत गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाओं को मुफ्त वाशिंग मशीन उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक राज्य में लगभग 50,000 महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा।
Free Washing Machine Yojana क्या है?
फ्री वाशिंग मशीन योजना का मुख्य उद्देश्य देश की गृहिणी महिलाओं को घरेलू कार्यों में सहूलियत देना है। आज भी कई गरीब परिवारों में महिलाएं हाथ से कपड़े धोने को मजबूर हैं, जिससे उनका समय और मेहनत दोनों अधिक लगते हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार ऐसी महिलाओं को मुफ्त वाशिंग मशीन उपलब्ध कराकर उनका जीवन आसान बनाना चाहती है। बताया जा रहा है कि योजना का संचालन गुजरात कुटीर उद्योग से जुड़ा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। हालांकि, किसी भी योजना में आवेदन करने से पहले यह जरूरी है कि आप आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी नोटिस से इसकी पुष्टि जरूर करें।
फ्री वाशिंग मशीन योजना का उद्देश्य
- गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता देना
- महिलाओं के समय और श्रम की बचत करना
- घरेलू कार्यों में तकनीकी सुविधा उपलब्ध कराना
- महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना
Free Washing Machine Yojana Eligibility (पात्रता)
फ्री वाशिंग मशीन योजना में आवेदन करने के लिए निम्न पात्रताएं बताई गई हैं:
- आवेदन केवल महिला ही कर सकती है।
- महिला की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक महिला विवाहित होनी चाहिए।
- परिवार की महिला मुखिया ही आवेदन कर सकती है।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी या राजनीतिक पद पर नहीं होना चाहिए।
- महिला का नाम राशन कार्ड में होना जरूरी है।
यदि आप इन सभी शर्तों को पूरा करती हैं, तभी आवेदन करना उचित रहेगा।
Free Washing Machine Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- परिवार का राशन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
सभी दस्तावेज सही और वैध होने चाहिए।
Free Washing Machine Yojana Registration Process (आवेदन प्रक्रिया)
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- योजना से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- बैंक खाता विवरण सही-सही दर्ज करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
कहा जा रहा है कि आवेदन स्वीकृत होने के बाद वाशिंग मशीन की राशि सीधे महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।