Gargi Puraskar Yojana 2026: राजस्थान की बेटियों के लिए खुशखबरी, 10वीं पास पर ₹3000 और 12वीं पास पर ₹5000 की सहायता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gargi Puraskar Yojana 2026: राजस्थान सरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक बार फिर गार्गी पुरस्कार योजना 2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत 10वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सरकार की ओर से नकद पुरस्कार राशि दी जाती है, ताकि वे आगे की पढ़ाई बिना किसी आर्थिक रुकावट के जारी रख सकें।

राज्य के शिक्षा विभाग और बालिका शिक्षा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से हर वर्ष लाखों छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलता है। वर्ष 2025-26 के लिए भी इसके ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

क्या है गार्गी पुरस्कार योजना?

गार्गी पुरस्कार योजना राजस्थान सरकार की एक प्रमुख छात्रा प्रोत्साहन योजना है, जिसके तहत 10वीं और 12वीं कक्षा में निर्धारित प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को आर्थिक सहायता और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और स्कूल छोड़ने की दर को कम करना है।

गार्गी पुरस्कार योजना 2026: मुख्य जानकारी एक नजर में

  • योजना का नाम: गार्गी पुरस्कार योजना 2025-26
  • संचालन विभाग: बालिका शिक्षा फाउंडेशन, राजस्थान
  • लाभार्थी: राजस्थान की छात्राएं
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
  • पुरस्कार राशि का माध्यम: DBT (सीधे बैंक खाते में)
  • अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2026
  • आधिकारिक पोर्टल: शाला दर्पण राजस्थान

कितनी मिलेगी राशि? जानिए पूरा विवरण

10वीं पास छात्राओं के लिए (प्रथम किस्त)

जो छात्राएं वर्ष 2025 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल से 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त कर 10वीं उत्तीर्ण करती हैं और वर्तमान सत्र में 11वीं कक्षा में नियमित अध्ययन कर रही हैं, उन्हें
₹3000 + प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

10वीं पास छात्राओं के लिए (द्वितीय किस्त)

जिन बालिकाओं ने 10वीं कक्षा न्यूनतम 75% अंकों से पास की है और वर्तमान में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं, उन्हें
₹3000 की द्वितीय किस्त प्रदान की जाएगी।

12वीं पास बालिकाओं के लिए (बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार)

जो छात्राएं 12वीं कक्षा में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करती हैं, उन्हें
₹5000 की प्रोत्साहन राशि + प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Gargi Puraskar Yojana 2026 Latest News

शिक्षा विभाग ने इस वर्ष छात्राओं को बड़ी राहत दी है। अब गार्गी पुरस्कार के लिए आवेदन करने हेतु ई-मित्र केंद्रों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। छात्राएं अपने स्कूल स्तर पर ही आवेदन कर सकती हैं। राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र छात्राओं के आवेदन समय पर भरवाएं। यदि कोई पात्र छात्रा वंचित रहती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रधान की होगी। इस वर्ष लगभग 3.84 लाख छात्राओं को गार्गी पुरस्कार और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार का लाभ मिलने की संभावना है। चयनित छात्राओं को बसंत पंचमी (23 जनवरी 2026) के अवसर पर DBT के माध्यम से राशि दी जाएगी।

गार्गी पुरस्कार योजना 2026 के लिए पात्रता

  • छात्रा राजस्थान की मूल निवासी हो
  • 10वीं में कम से कम 75% अंक (गार्गी पुरस्कार के लिए)
  • 12वीं में कम से कम 55% अंक (बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए)
  • छात्रा वर्तमान सत्र में नियमित रूप से अध्ययनरत हो
  • जन आधार कार्ड अपडेट और बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य

गार्गी पुरस्कार योजना 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • छात्रा का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • 10वीं / 12वीं की अंक तालिका
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वर्तमान अध्ययन प्रमाण पत्र

Gargi Puraskar Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • गार्गी पुरस्कार योजना का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें
  • Beneficiary Schemes सेक्शन में जाएं
  • विद्यालय लॉगिन के माध्यम से सत्र और योजना का चयन करें
  • पात्र छात्राओं की सूची में से आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन फॉर्म सही जानकारी के साथ भरें
  • फाइनल सबमिट करें

यदि किसी छात्रा का नाम सूची में नहीं दिख रहा है, तो रोल नंबर के माध्यम से सर्च किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Join WhatsApp Join Telegram