Lado Laxmi Yojana : हरियाणा की महिलाओं को मिलेगी हर महीने ₹2100

Lado Laxmi Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हरियाणा सरकार ने एक शानदार योजना की शुरुआत की है। इस नई पहल का नाम है लाडो लक्ष्मी योजना, जिसके तहत योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक मदद दी जाएगी। सबसे खास बात ये है कि यह पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में जाएगा ताकि वे अपने रोज़मर्रा के खर्च और ज़रूरी ज़रूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।

सरकार का मानना है कि इस योजना से लाखों महिलाएं न सिर्फ सम्मानजनक जीवन जी पाएंगी बल्कि अपनी आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बना सकेंगी। अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहती हैं तो आज की यह खबर आपके लिए बेहद अहम है।

Lado Laxmi Yojana से मिलने वाले फायदे

इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की है। इसे 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के मौके पर लॉन्च किया जाएगा।

  • पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की राशि दी जाएगी।
  • यह रकम DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे बैंक खाते में पहुंचेगी।
  • पहले चरण में वे महिलाएं शामिल होंगी जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये तक है।
  • गंभीर बीमारी से जूझ रही महिलाएं, खासकर कैंसर की स्टेज 3 और 4 वाली महिलाओं को योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • जो महिलाएं पहले से ही ₹2100 से ज्यादा की पेंशन ले रही हैं, वे इसमें शामिल नहीं होंगी।

Lado Laxmi Yojana पात्रता

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो इन शर्तों को पूरा करना ज़रूरी है –

  • महिला हरियाणा की स्थायी निवासी हो और कम से कम 15 साल से राज्य में रह रही हो
  • न्यूनतम आयु 23 साल होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक हो।
  • कैंसर (स्टेज 3 और 4) की पीड़ित महिलाओं को सबसे पहले लाभ मिलेगा।
  • जो महिलाएं पहले से ₹2100 से ज्यादा पेंशन पा रही हैं, उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा।

Lado Laxmi Yojana ज़रूरी दस्तावेज़

योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन करते समय ये कागज़ात चाहिए होंगे –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • परिवार की आय का प्रमाण पत्र
  • कैंसर मरीजों के लिए मेडिकल रिपोर्ट
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर

Ladka Bhau Yojana 2025: बेरोजगार युवाओं को मिलेगा हर महीने ₹10,000 का सहारा, जानें कैसे करें आवेदन

Lado Laxmi Yojana आवेदन प्रक्रिया

लाडो लक्ष्मी योजना का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इच्छुक महिलाएं इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

  • पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करें।
  • सत्यापन पूरा होने के बाद हर महीने ₹2100 सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

Leave a Comment